फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

एक हजार के लिए तोड़ रहे लॉकडाउन की सीमा

Sat, 28 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और रोज कमाकर खाने वाले गरीब तबके को लोगों को सरकार की ओर से एक हजार रूपये की मदद दी जानी है। जिसके लिए गुरुवार को पालिका में आवेदन फार्म भरने वालों की भीड़ लग गई। लॉकडाउन के चौथे दिन जानकारी होते ही क्षेत्र के तमाम लोग पालिका पहुंच गए। यहां पर लोगों के बीच न तो पर्याप्त सीमा की दूरी दिख रही थी और न ही अन्य एहतियात दिखे। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रही थीं। दिन बढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई। वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर फोटोकापी की बंद दुकानें भी खुल गईं। जहां से आवेदन फार्म की फोटोकापी कराकर कुछ लोगों के द्वारा बेची गईं।
विज्ञापन

सुबह के समय जब भीड़ निकली तब गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें नहीं रोका। दिन चढ़ने के हिसाब से लोग बढ़ते गए। वहीं कुछ लोगों ने आवेदन फार्मों की फोटोकापी कर उसे पांच से 10 रूपये में बेचा। हालत ये थी कि नगर पालिका गेट और पालिका परिसर में लोग खुलेआम फार्म बेचते दिख रहे थे।
विज्ञापन

पालिका ईओ/एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि योजना के तहत आए आवेदनों की जांच के बाद ही लाभ दिया जाएगा। आवेदन करने वाले लोग अपने आप को श्रमिक बताकर आवेदन कर रहे हैं। बताया कि 10 रुपये में फार्म बेचने वालों की शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जब भीड़ लगने की जानकारी हुई तो मौके पर जाकर भीड़ को हटवाया था। पालिका गेट पर एक बाक्स रखवा दिया है, जिसमें लोग आएं और फार्म डालकर चले गए। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों के बीच पर्याप्त दूरी का ध्यान रखा जाए। अब तक 800 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निकाय क्षेत्र में मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें पटरी दुकानदार, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरी, पल्लेदार, ठेली चालक के अलावा दैनिक व्यवसाय करने वाले हैं। इन लोगों को पालिका से एक निशुल्क फार्म लेकर भरकर जमा करना होगा। जिसमें आवेदक का नाम, पता, वार्ड का नाम, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या बैंक का आईएफएससी कोड, राशन कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर भरना होगा। यदि किसी आवेदक को किसी अन्य विभाग से इसका लाभ मिलता तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed