फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Container touched high tension line, three injured

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन में छू गया कंटेनर, तीन झुलसे

Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Container touched high tension line, three injured
बिधूना (औरैया)। गांव मऊ कछपुरा में सोमवार सुबह एक कंटेनर पीछे करने के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

कंटेनर में उतरे करंट से खलासी समेत तीन लोग झुलस गए। सीएचसी में तीनों का उपचार किया गया। चालक ने किसी तरह कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।
गांव मऊ कछपुरा निवासी धर्मपाल कंटेनर चालक हैं। कंटेनर से वह फिरोजाबाद से कांच लेकर नेपाल जा रहे थे। गांव निवासी खलासी बटकन भी उनके साथ जा रहा था। रात में तीन बजे चालक व खलासी कंटेनर खड़ा कर सो गए। सुबह नौ बजे कंटेनर मोड़ ही रहे थे तभी कंटेनर का ऊपरी हिस्सा बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे कंटेनर में करंट दौड़ गया।

हादसे में कंटेनर के पास खड़े खलासी बटकन और गांव निवासी नासिर व दशरथ सिंह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। वहीं चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने झुलसे तीनों लोगों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। उधर सूचना पर बिजली कर्मियों ने सप्लाई बंद की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि करंट से झुलसे लोगों का उपचार कराया जा रहा है। बिजली सप्लाई बंद कराते हुए कंटेनर को मौके से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed