{"_id":"6293b8e6ac9c514fce087b92","slug":"container-full-of-cows-overturned-10-killed-auraiya-news-knp6995740120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों से भरा कंटेनर पलटा, 10 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों से भरा कंटेनर पलटा, 10 की मौत
विज्ञापन
पलटे कंटेनर को सीधी करने आई क्रेन व घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात गोवंशों को ले जा रहा कंटेनर एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में 10 गोवंशों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मृत गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफन कराया। कंटेनर में दो राज्यों की नंबर प्लेट लगी होने से पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब दो दर्जन गोवंशों की तस्करी कर ले जा रहा कंटेनर साढ़े 12 बजे के करीब नकेड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। जिससे कंटेनर में लदे 10 गोवंशों की मौत हो गई और एक गोवंश बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में कंटेनर का गेट खुल जाने पर बाकी गोवंश इधर-उधर भाग गए। कंटेनर पलटने पर चालक व क्लीनर भी भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर में फंसे मृत गोवंशों को बाहर निकवाला।
मंगलवार सुबह पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. कुलदीप, डॉ. इंद्रेश व डॉ. दीपक ने मृत गोवंशो के शवों का पोस्टमार्टम कर घायल का उपचार किया। फिर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत गोवंशों को दफन कराया गया। तस्कर कंटेनर में उत्तर प्रदेश व राजस्थान के नंबर की आगे पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर कानपुर से बिधूना होकर सिरसागंज के रास्ते गोवंशों को ले जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि एक ही कंटेनर पर दो अलग-अलग प्रदेशों की नंबर प्लेटों का प्रयोग किया है। चेचिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। जल्द ही कंटेनर मालिक का पता कर गो तस्करों को पकड़ा जाएगा।