फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   consumer sngry due to electricity cut

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कखावतू बिजली केंद्र पर काटा हंगामा

Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
consumer sngry due to electricity cut
औरैया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए गांव करियापुर के लोगों ने शुक्रवार की रात कखावतू विद्युत केंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जेई व केंद्र प्रभारी से गालीगलौज की। सरकारी अभिलेखों को फाड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इसके पहले हंगामा करने वाले जा चुके थे। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बारिश से पोल में आई खराबी से कखावतू विद्युत केंद्र से करियापुर की आपूर्ति बाधित चल रही थी। इससे आक्रोशित गांव करियापुर के लोगों ने शुक्रवार की रात लगभग सात बजे विद्युत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद अफसरों के समझाने पर झगड़ा करने पर आमादा हो गए। जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों ने सरकारी अभिलेख फाड़ने का प्रयास किया। रोकने पर केंद्र प्रभारी (एसएसओ) से गालीगलौज की। सूचना मिलते ही नारायनपुर चौकी इंचार्ज मूलेंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हंगामा करने वाले भाग गए। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में लिया। जेई ने बताया कि उन्होंने एक नामजद समेत 15 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जेई की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed