फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of new bridge on Yamuna river will start from February

Auraiya News: फरवरी से होने लगेगा यमुना नदी पर नए पुल का निर्माण

Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Construction of new bridge on Yamuna river will start from February
दिबियापुर। पड़ोसी जनपदों के जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने की परियोजना के तहत प्रस्तावित यमुना नदी पर नए पुल के साइट सलेक्शन के लिए टीम ने सर्वे किया। बाद में टीम ने सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया से पुल निर्माण के संबंध में चर्चा की। सांसद ने बताया कि फरवरी माह से पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वर्ष 2026 में यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि जालौन को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर 30 वर्ष पुराना पुल बना है। पुल पुराना होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन के लिए क्षमता समाप्त हो रही है। आवश्यकता के अनुरूप 151 करोड़ रुपए की लागत से नया पुल स्वीकृत हो गया है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दावा किया कि फरवरी में पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2026 में पुल जनता को समर्पित हो जाएगा।
विज्ञापन


इधर, इससे पहले लगभग डेढ़ घंटे तक सेतु निगम कानपुर एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टेक्निकल टीम ने प्रस्तावित नए पुल के साइट सलेक्शन के लिए माथा पच्ची की। सेतु निगम के महाप्रबंधक कानपुर मिथलेश कुमार, उप परियोजना प्रबंधक एके सिंह, सहायक अभियंता पंचम सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव, सहायक अभियंता एसके तिवारी ने साइट सलेक्शन किया। अधिकारियों के अनुसार डेढ़ बजे से तीन बजे तक चले सर्वे में तय हुआ कि नया पुल अप स्ट्रीम साइड (घाट साइड में) बनेगा। औरैया से जालौन जाते समय वर्तमान पुल के दांयी ओर नया पुल बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, कौशल राजपूत, मनीष कठेरिया, अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed