फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction continued on the road fast incomplete

अधूरी सड़क निर्माण को लेकर जारी रहा अनशन

Wed, 07 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 07 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction continued on the road fast incomplete

नगर पंचायत बाबरपुर के वार्ड विद्या नगर में अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर वार्ड वासियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


अनशनकारियों को मनाने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व एसडीएम अजीतमल भी असफल हो गए। उधर अनशनकारियों ने लिखित आश्वासन के बाद ही अनशन समाप्त करने की बात कही है।
 
दूसरे दिन अनशनकारियों की भारी भीड़ देखी गई। आज अनशन में महिलाएं भी शामिल हुईं। उधर अनशनकारियों को मनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव व एसडीएम अजीतमल बृजपाल सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों लोगों ने अनशनकारियों को मनाने के लाख जतन किए। सड़क निर्माण जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन भी दिया। परंतु अनशनकारियों पर उनकी बातों का कोई असर न हुआ। अनशनकारी एसडीएम से लिखित आश्वासन की मांग करते रहे, जो कि वह न दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनशनकारियों ने कहा है कि यदि उक्त सड़क का निर्माण कार्य 10 जनवरी तक शुरू न कराया तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे।

आज के अनशन में सुमनलता गुप्ता, राजाराम, मुलायम सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, शिवदान सिंह, गोविंद सिंह, कुंअर सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह, नादान वर्मा, राममहेश सिंह गुर्जर, हरीकृष्ण गुप्ता, राजाराम आदि लोग मौजूद रहे।

क्या झूठ बोल रहा है प्रशासन ?- अधूरी सड़क निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन को समाप्त करने के लिए शुरू की गई वार्ता की पहल को एसडीएम बृजपाल सिंह ने सफल करार दिया है।


दावा कर रहे हैं कि आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, जबकि अनशनकारी अभी भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। ऐसे में एसडीएम का बयान क्या झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed