{"_id":"6872a95ab662ab8c4500df93","slug":"constable-injured-in-collision-with-e-rickshaw-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128607-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ई-रिक्शा की टक्कर से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ई-रिक्शा की टक्कर से सिपाही घायल
Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार रात को पोस्ट ऑफिस के पास ई-रिक्शा चालक ने एक सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां से सैफई रेफर कर दिया।
कोतवाली बिधूना में तैनात सिपाही वीरेंद्र चौधरी शुक्रवार देर रात अछल्दा रोड पर बाइक से साथी के साथ जा रहे थे। तभी शराब के नशे में ई-रिक्शा चालक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। डाॅक्टर ने सिर में चोट होने पर सिपाही को सैफई भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को नशे में होने पर डाॅक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
सिपाही की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक विशाल निवासी पसुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सिपाही घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक को मौके से ही पकड़ लिया गया। उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।