फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Consignment of wine got an arrest

शराब का जखीरा मिला, एक गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 06 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Consignment of wine got an arrest

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सीओ सिटी व कोतवाल ने ग्राम सलैया में छापेमारी कर डीसीएम व वैन में भरी 800 पेटी अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस को देख तीन स्थानीय कारोबारियों मौके भाग जाने में सफल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
 
पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक को अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सिटी शिवराज सिंह के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाल विक्रमाजीत सिंह मय फोर्स के क्षेत्र के ग्राम सलैया व तिलकपुर के मध्य विष्णु पास के नलकूप पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने 800 पेटी नाजायज शराब डीसीएम नंबर एचआर 37 सी 5456 व एक मारुति वैन संख्या यूपी 77 एम 1852 बरामद की। साथ ही डीसीएम चालक सुखवेंदर सिंह निवासी ग्राम मछरौली थाना सहाबाद कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस बल को देख सुरेश कुमार, महेंद्र उर्फ पुत्तन व विष्णु मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मनोज तिवारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब का कारोबार संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed