{"_id":"6112c3b18ebc3e80ba59f44c","slug":"congress-rally-against-bjp-auraiya-news-knp645504333","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सत्ता से बाहर करने तक चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सत्ता से बाहर करने तक चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कांग्रेसियों ने मंगलवार को भी भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि, बेरोजगारी आदि मामलों को लेकर सरकार को घेरा।
सदर विधान सभा क्षेत्र की पद यात्रा अजीतमल कस्बे में निकाली गई। जनता इंटर कालेज से पद यात्रा डाक बगला होकर बाबरपुर रोड पहुंची। बिधूना विधान सभा क्षेत्र की पद यात्रा कस्बे में भगत सिंह चौराहे, फीडर रोड, लोहामंडी, बेला रोड होकर आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला। 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि करदाताओं के पैसे से भाजपा अन्न महोत्सव मनाने का प्रचार कर रही है। सरकार का कहना है कि 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था। हम संकल्प लेते हैं जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने तक चुप नहीं बैठेंगे। बिधूना में मनमोहन सिंह सेंगर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता का शोषण कर रही हैं। पद यात्रा के दौरान सिपाही लाल निषाद, माधव दुबे, मनमोहन सिंह सेंगर, रेशमा बेगम, शोभित त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश द्विवेदी, रमेश बाथम, हर नरायन सिंह, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।