फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Congress protests by burning copies of citizenship amendment bill

कैब बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress protests by burning copies of citizenship amendment bill
औरैया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बुधवार को अध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और उन्होंने नागरिकता संशोधन (कैब) बिल भारत के संविधान को हटाकर लाने पर संघ के विधान को लाने का आरोप लगाया। कहा कि भारत के संविधान के अनुसार सबको बराबरी का दर्जा मिला है, जबकि भाजपा का कैब बिल देश के नागरिकों को बराबरी की नजर से नहीं बल्कि बांटने का काम कर रहा है। आरएसएस की शाखाओं में सिखाया जाता है कि किस तरह से जोड़-तोड़ करनी चाहिए। संविधान में सभी धर्मों, जातियों, संस्कृतियों को बराबरी का दर्जा दिया गया है और गरीबों, पिछड़ों व कमजोरों की रक्षा संविधान करता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को एक पैदल जुलूस निकाला। जिसमें कांग्रेसी हाथों में पट्टिका लेकर और संविधान की प्रतियों को लोगों में बांट रहे थे। इस मौके पर शेखर मिश्रा, किशन चंद्र गोयल, शिव किशोर त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शरद अग्रवाल, मुन्नी लाल, मनमोहन सिंह, साझी गोपाल, ओंकार अग्निहोत्री, अजय दिखाकर, अवधेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed