फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   congress leader ajay kumar lallu attack of bjp government in auraiya

फसल की सही कीमत नहीं दे पा रही भाजपा सरकार: अजय कुमार लल्लू

Thu, 20 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
congress leader ajay kumar lallu attack of bjp government in auraiya
मुरादगंज के सब्जी मंडी में किसान जनजागरण यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ? - फोटो : AURAIYA
मुरादगंज (औरैया)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार किए। वह गुरुवार को मुरादगंज कस्बा स्थित सब्जी मंडी में किसान जनजागरण यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले किसानों की आय दोगुनी करने वाले अब उन्हें फसल की सही कीमत भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री विधानसभा में कह रहे हैं कि रिकॉर्ड धान खरीदा गया। जबकि प्रदेश में वह जहां भी गए, वहां किसानों ने बिचौलियों द्वारा ठगे जाने की बात कही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के साथ भी धोखा किया है। अगर वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों से धान 2500 रुपये क्विंटल व गन्ना 400 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा। पैसा सीधा किसान के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अन्ना पशुओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि किसान रात-रात भर जागने को मजबूर है, फिर भी अन्ना पशु फसल को चौपट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को तहसील व 6 मार्च को कलक्ट्रेट का घेराव कर किसानों की समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कनिष्क पांडेय, किसान जनजागरण यात्रा प्रभारी आशुतोष दीक्षित, जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, अजीतमल ब्लॉक अध्यक्ष अजित अगरकर के अलावा प्रवीण गुप्ता, सिपाही लाल निषाद, संतोष भदौरिया, आशुतोष दुबे, मनमोहन सिंह व एहसान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed