{"_id":"3b7eaa89f42c93e814b0ee983c16f0da","slug":"congress-came-together-to-make-a-success-of-the-movement-khatri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं कांग्रेसी: खत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं कांग्रेसी: खत्री
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जेसीज चौराहा स्थित कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान श्री खत्री ने कहा कि 12 मार्च से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेसी पूरी तरह से तैयारी कर लें। कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर आंदोलनों को सफल बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने हर महीने की पहली तारीख को जिला कार्यालय पर बैठक करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी व मंडल प्रभारी विनोद चतुर्वेदी का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 12 मार्च को केंद्र व प्रदेश सरकार के कुशासन एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में रेल-रोको व नेशनल हाइवे जाम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का निर्देश दिया। पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को बताएं। साथ ही कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाई गई लाभकारी योजनाओं के बारे में गांव-गांव जाकर जनता को बताएं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएं और उनको पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने पदाधिकारियों से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर रामू पेंटर, राधाकृष्ण चतुर्वेदी, मोहित शुक्ला, अंकुर शुक्ला, संतोष तिवारी, अखिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।