{"_id":"61f6d45d2c00ba715d03a3e5","slug":"condition-worsens-after-delivery-death-auraiya-news-knp6779898105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को जन्म देने बाद मां की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को जन्म देने बाद मां की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। बराहार गांव की महिला की सीएचसी में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। भाई ने बेटी होने पर पिटाई करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बराहार गांव निवासी अतुल की शादी 13 दिसंबर 2020 को सहायल के भगतपुर्वा गांव के रविंद्र सिंह यादव की बेटी पूनम देवी (27) से हुई थी। पूनम गर्भवती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे परिजनों ने बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां शाम को पूनम ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। शनिवार को सैफई में प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
भाई सुधीर यादव ने बेटी पैदा होने पर पूनम की पिटाई का आरोप लगाया है। उसने बताया कि ससुर रविंद्र ने इलाज के लिए 80 हजार रुपये लिए थे। बेटी होने के बाद पूनम की पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। रविंद्र ने अतुल के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को ससुराल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। बिधूना सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण पूनम को सैफई रेफर किया गया था।