{"_id":"695d5714142bf31137020854","slug":"con-artists-defrauded-a-farmer-of-seven-lakh-rupees-auraiya-news-c-211-1-aur1009-137385-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टप्पेबाजों ने किसान से की सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टप्पेबाजों ने किसान से की सात लाख की ठगी
विज्ञापन
दिबियापुर। टप्पेबाजों ने सोमवार को एक किसान को नकली सोना दिखाकर सात लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। जब किसान ने सराफ को सोना दिखाया तो नकली होने का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में जुट गई है।
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के हिसावां गांव निवासी किसान जितेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर को उसने औरैया मंडी में मक्का बेची थी। वहां से घर लौटते समय रास्ते में उसे एक दंपती मिला। दंपती ने खुद को मथुरा का निवासी बताते हुए रुपये की जरूरत का हवाला देकर सोने के बदले पैसे देने की पेशकश की। झांसे में आए किसान ने दिबियापुर में मिलने की बात तय की और फोन नंबर ले लिया।
किसान अपनी पत्नी रिंकी के साथ सोमवार को दिबियापुर रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा। वहां दंपती भी आ गए। आरोपियों ने करीब एक किलोग्राम की मटर माला 10 लाख रुपये में देने की बात कही, जिस पर सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने सोना किसान को थमा दिया। जब किसान ने यह सोना एक सराफ को दिखाया, तो पता चला कि वह नकली है। सोमवार देर शाम पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।