फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Compulsion to drink hot water coming out of water cooler

वाटर कूलर से निकलता गर्म पानी पीने की मजबूरी

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Compulsion to drink hot water coming out of water cooler
औरैया। अप्रैल माह के बाद मई में भी गर्मी के तेवर सख्त हैं। जिले के अस्पताल, रेलवे स्टेशन व ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को ठंडे पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है, क्योंकि यहां लगे वाटर कूलर भी गर्म पानी दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात की जानकारी है, फिर भी वह अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में वैसे तो कहने के लिए तीन वाटर कूलर हैं, मगर ठंडा पानी किसी में उपलब्ध नहीं है। तीनों वाटर कूलर चालू तो हैं पर कूलिंग न होने से गर्म पानी देते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को गर्म पानी से ही अपनी प्यास बुझानी पड़ती है या फिर बाहर से पानी के पाउच व ठंडी बोतल खरीदने पर मजबूर होते हैं। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता के मुताबिक, जल्द ही वाटर कूलर को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल से बुरा हाल अछल्दा रेलवे स्टेशन का है। यहां पर वाटर कूलर लगा है पर ठंडा तो दूर की बात, इसमें तो पानी ही नहीं आता है। देखरेख के अभाव में वाटर कूलर में लगे नल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्लेटफार्म नंबर दो, तीन व चार पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को रुपये खर्च कर पानी का पाउच व बोतल खरीदनी पड़ती है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक, समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल एरवाकटरा ब्लॉक कार्यालय का भी है। ब्लॉक परिसर में लगे दो हैंडपंप में से एक खराब है। विकास खंड कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण स्टाफ व ब्लॉक में आने वाले फरियादियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। मजबूरी में फरियादियों को ब्लॉक के बाहर स्थित दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। जिला विकास अधिकारी करुणापति ने बताया कि ब्लॉक परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए चार मई को क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठक में प्रस्ताव पास कराकर वाटर कूलर लगवाया जाएगा।

 अछल्दा रेलवे स्टेशन में खराब वाटर कूलर व क्षतिग्रस्त नल। संवाद

अछल्दा रेलवे स्टेशन में खराब वाटर कूलर व क्षतिग्रस्त नल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed