{"_id":"68c9a269c3af07bc600aa478","slug":"complaint-to-cm-regarding-groups-female-friend-not-depositing-money-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131631-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: समूह की महिला सखी के रुपये न जमा करने पर सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: समूह की महिला सखी के रुपये न जमा करने पर सीएम से शिकायत
Tue, 16 Sep 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव केशमपुर पसईपुर के स्वयं सहायता समूह की एक महिला सदस्य के एक लाख रुपया न जमा करने से सदस्यों में आक्रोश है। समूह की महिलाओं ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव में मां दुर्गे स्वयं सहायता समूह संचालित है। समूह की अध्यक्ष अभिलाषा राजपूत, सावित्री देवी, मीना कुमारी, शांति देवी, गीता, रिंकी, विजय लक्ष्मी व रिंकी आदि ने बताया कि समूह में 12 लोग हैं। वर्ष 2019 के फरवरी माह में समूह की एक सखी ने कारोबार करने के लिए एक लाख रुपये लोन लिया था। इसके बाद से अभी तक उन्होंने इसको बैंक में जमा नहीं किया। ब्याज न जमा करने से रकम करीब दो लाख हो गई है। पैसा जमा न होने से समूह की अन्य महिलाएं को स्वरोजगार करने के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है।