{"_id":"6877f2ccf8ed51180300ee77","slug":"complaint-against-policeman-husband-for-having-unnatural-sex-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128802-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिसकर्मी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिसकर्मी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत
Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सहार थाना क्षेत्र निवासी पुलिसकर्मी पति व उसके परिजनों पर पत्नी ने दहेज में कार व प्लॉट न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी है। मंगलवार रात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सहायल थाना के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 2024 को सहार थाना क्षेत्र के निवासी विवेक के साथ हुई थी। पति वर्तमान में एटा जिले एक थाने में कांस्टेबल है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ, जेठानी व देवर दहेज में कार व प्लॉट की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे।
महिला का यह आरोप भी है कि पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट कर सिगरेट व शराब पिलाने की कोशिश करता था। 29 मई 2024 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
उसने 23 जून 2024 को एटा के संबंधित थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें वहां की पुलिस ने उनका समझौता करवा दिया था। इसके बाद इसी माह सात जुलाई को ससुरालीजन ने उसके साथ दोबारा मारपीट कर घर से निकाल दिया।
सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।