{"_id":"69f641336f7e902f22090a4d","slug":"complainants-kept-requesting-to-meet-the-dm-but-the-employees-kept-doing-as-they-pleased-auraiya-news-c-211-1-ka11004-144134-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फरियादी देते रहे डीएम से मिलने की अर्जी... कर्मचारी करते रहे मनमर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फरियादी देते रहे डीएम से मिलने की अर्जी... कर्मचारी करते रहे मनमर्जी
Sat, 02 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-सदर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नवागत डीएम बृजेश कुमार पहुंचे तो फरियादी भी शिकायतों को लेकर दौड़ पड़े लेकिन तहसील के कर्मचारियों ने अपनी कमियां छिपाने के लिए सदर तहसील से जुड़े मामलों की पर्ची ही नहीं काटी।
एक युवक किसी तरह झगड़कर पर्ची कटवाने के बाद डीएम तक पहुंच पाया। उसने लेखपाल पर 22 सालों से वारिसान दर्ज न करने का आरोप लगाकर शिकायत की, इस पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
जिले में तैनाती के बाद यह नये डीएम बृजेश कुमार को पहला संपूर्ण समाधान दिवस था। ऐसे में लोगों को उनसे न्याय की उम्मीद भी थी। इसी आशा में सुबह 10 बजे से ही तहसील परिसर में फरियादी पहुंच गए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के लिए परिसर में एक काउंटर लगाया गया था।
विज्ञापन
यहां तहसील के कर्मचारी शिकायत लेकर उसे अभिलेखों में दर्ज कर पर्ची काट रहे थे लेकिन यहां जैसे ही कोई तहसील सदर से जुड़ा मामला पहुंचता तो पर्ची काटने के बजाय वहां मौजूद दो लोगों को बुला लिया जाता। ये लोग या तो प्रार्थना पत्र ले लेते या फिर सीधे तहसीलदार के सामने उन्हें पेश कर देते। फरियादी को डीएम तक पहुंचाने की बजाय फरियादियों को यहीं से कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटाया जा रहा था।