फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complainants attacked and injured in dispute over installation of a board.

Auraiya News: बोर्ड लगाने के विवाद में शिकायतकर्ताओं पर हमला, घायल

Sun, 19 Jul 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Complainants attacked and injured in dispute over installation of a board.
फोटो-39- घायल मीरा देवी। संवाद
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिया में जाति विशेष के नाम का बोर्ड लगाए जाने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार देर रात हिंसक हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने बोर्ड लगाने की शिकायत करने वाले पक्ष पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में तीन महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। इनमें दो को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवादित बोर्ड भी हटवा दिया।
गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके पति प्रमोद कुमार शुक्रवार रात खेत में धान की रोपाई के लिए पानी लगाने जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे सुरजन सिंह, विश्राम सिंह, सियाराम, मुकेश व दयाकृष्ण सहित अन्य लोगों ने उन पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे सुनील कुमार, शांति देवी, मंजू देवी, सोनम, गीता देवी, मीरा, नीरज कुमार तथा अन्य पर भी हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी एरवा कटरा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के सुरजन सिंह, आशीष कुमार, प्रेमचंद्र व दूसरे पक्ष के जयमित्रा, प्रमोद कुमार और नीरज बाबू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम बिधूना के समक्ष पेश किया। यहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर जेल भेजा गया है।

दरअसल, इसी गांव के चौराहे पर जाति विशेष के नाम का बोर्ड लगाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने 30 जून को थाना पुलिस से की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद बढ़ता गया और मारपीट की घटना हो गई।

फोटो-39- घायल मीरा देवी। संवाद

फोटो-39- घायल मीरा देवी। संवाद

फोटो-39- घायल मीरा देवी। संवाद

फोटो-39- घायल मीरा देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed