फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   complain filed in samadhan diwas

सभी शिकायतों का हो गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण- डीएम

Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
complain filed in samadhan diwas
औरैया/अजीतमल। डीएम की अध्यक्षता में अजीतमल में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। अजीतमल में 177 में 12, औरैया में 178 में सात और बिधूना तहसील में 55 में से 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि एक ही शिकायत के समाधान के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े। आइजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, सहित विभागीय अन्य पोर्टल को नियमित देखकर, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रेखा एस चौहान ने शिकायतें सुनीं। वहीं बिधूना तहसील में मुख्य विकास अधिकरी अशोक बाबू मिश्रा ने एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। गांव पुर्वा मके निवासी अशोक कुमार चौबे तीसरी बार डुगडुगी पीटते हुए तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीन बार किसान समान निधि के लिए कागज जमा कर चुके हैं, लेकिन एक भी बार खाते में पैसा नहीं आया। उपजिलाधिकारी राशिद अली खान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके खाते में निधि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटसू में ब्यौरा नबलपुर के लोगों ने मंगलवार को समाधान दिवस में डीएम को पत्र देकर मतदाताओं के नाम इधर से उधर करने की शिकायत की। बताया कि हम लोग चुनाव में वोट नबलपुर पचायत में डालते आ रहे हैं। इस बार वोट सौहरी गड़िया पंचायत में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। ग्रामीण अशोक कुमार, संतोष, अभिलाष सिंह, सुल्तान सिंह, लाखन सिंह, लज्जाराम, सुबोध, पानसिंह, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed