फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Communicable disease control campaign launched

Auraiya News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Wed, 02 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign launched
फीता काटकर अभियान का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : फीता काटकर अभियान का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
दिबियापुर। सीएचसी में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार से एक माह के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। इसमें 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। सीएचसी दिबियापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सर्वेश कठेरिया ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसीएमओ औरैया डाॅ. शिशिर पुरी ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा आदि विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत संक्रामक रोग डायरिया, चिकुनगुनिया, डेंगू, मलेरिया, स्कब्रटाईफस, टीबी, कुष्ठ रोग आदि से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, नोडल डाॅ.मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक डाॅ.विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed