{"_id":"68e2acee6aa513dd7703f3de","slug":"communicable-disease-campaign-will-run-till-31st-october-awareness-will-be-created-by-going-door-to-door-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132564-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग अभियान, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग अभियान, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
Sun, 05 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 05 एयूआरपी 13 फीता काटकर अभियान का शुभारंभ करते नगर पंचायत चेयरमैन व अन्य।संवाद
दिबियापुर। सीएचसी स्थित 50 शैय्या अस्पताल में रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतिम चरण का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ.सुरेंद्र कुमार व चेयरमैन राघव मिश्रा ने किया। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 5 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर लोगों को संचारी रोगों के हराने की शपथ भी दिलाई गई।
सीएमओ ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता 11 से 31 अक्टूबर के बीच हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों व उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करेंगीं। वह डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग व कुष्ठ रोग के लक्षणयुक्त रोगियों की खोज कर उनके उपचार को सूची बनाकर सौंपेगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और भागीदारी ही अभियान के सफलता की कुंजी है। जब लोग स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण और लक्षणों की पहचान में सहयोग करते हैं, तभी बीमारियों की रोकथाम संभव होती है।
एसीएमओ डाॅ. शिशिर पुरी ने बताया कि उक्त अभियान सभी विभागों के निर्धारित कार्यों व दायित्वों के आपसी समन्वय से संचालित किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। चेयरमैन ने अभियान में नगर पंचायत की ओर से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सचान, नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी सुषमा पांडेय, अनिल मिश्रा, हिमांशु चंदन,अश्वनी कुमार व उमाशंकर आदि मौजूद रहे।