फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Committed suicide by lying in front of Sampark Kranti Express

Auraiya News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे लेटकर की आत्महत्या

Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by lying in front of Sampark Kranti Express
बिधूना। दिल्ली-हावड़ा रूट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर शुक्रवार रात 9ः15 बजे डाउन लाइन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे लेटकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से चलकर कानपुर की ओर जा रही थी। युवक के कटने पर ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका और घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी। आरपीएफ ने रेलकर्मियों की मदद रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को हटवाया। जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के हाथ पर लिखे तेजपाल व कागजात मिलने से जीआरपी प्रभारी ने बिधूना में उसके परिजनों को सूचना दी। शनिवार को सूचना पर अंजू देवी ने शव की पहचान उनके पति बिधूना के सुरजपुर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय तेजपाल के रूप की।
परिजनों ने बताया कि तेजपाल पेट की बीमारी का शिकार थे। पत्नी अंजू, बेटा कन्हैया व माधव हैं। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed