{"_id":"57094c7a4f1c1bf32ac81209","slug":"commission-agents-allowed-to-purchase-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन एजेंटों से गेहूं खरीद की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन एजेंटों से गेहूं खरीद की अनुमति
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद के नवीन सत्र 2016-17 के लिए सरकारी खरीद केंद्रो के साथ ही कमीशन एजेंटों और सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूं खरीद करने की शासन की ओर से इजाजत दी गई है। इस आदेश के क्रम में डिप्टी आरएमओ कार्यालय ने साफ-सुथरी छवि के कमीशन एजेंटों की तलाश शुरू कर दी गई है।
एक अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीद को छह क्रय एजेंसी खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, कर्मचारी कल्याण निगम, नैकब व एनसीसीएफ की ओर से जिले भर में 67 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के संचालित हुए 10 दिन बीत जाने के बाद गेहूं खरीद की शुरुआत न होने पर गंभीर शासन की ओर से पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी कमीशन एजेंटों के माध्यम से गेहूं खरीद करने इजाजत देदी गई है।
खास बात यह है कि पिछली गेहूं खरीद सत्रों में जहां परिस्थितियों के अनुसार शासन कमीशन एजेंटों के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सत्र के मध्यांह अथवा अंतिम दौर में वैकल्पिक इंतजाम किया करती थी। लेकिन इस बार शासन की ओर से नवीन सत्र की शुरुआत से ही कमीशन एजेंटों और सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूं खरीद कराने की हरी झंडी प्रदान की गई है। इस बावत शासन की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
शासन से निर्देश प्राप्त होते ही जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय की ओर से कमीशन एजेंटों को नामित करने को मंडी समितियों के स्वच्छ छवि कि आढतियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी डिप्टी आरएमओ दिलीप कुमार ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों अलावा नामित किए जाने वाले कमीशन एजेंट न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद कर सकेंगे। इसके लिए कार्यवाही शुरू करा दी गई है।