फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Combine harvesters who do not apply super straw management will be seized

Auraiya News: औरैयाः सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट न लगाने वाले कंबाइन हार्वेस्टर होंगे सीज

Fri, 25 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Combine harvesters who do not apply super straw management will be seized
औरैया। जिले में पराली जलाने की बढ़ी घटना को देखते हुए कृषि विभाग पूरी तरह से सख्त हो गया है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही क्षेत्र की कंबाइन हार्वेस्टर में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट न लगाने वालों की मशीन भी सीज की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए विभाग ने ब्लॉकों में तैनात एडीओ कृषि व क्षेत्र के लेखपालों को लगाया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। साथ ही पर्यावरण, मानव जीवन व मृदा संरक्षण पर इसका असर पड़ता है। कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई से खेतों में फसलों के अवशेष शेष रह जाते हैं। किसान जल्दी बुआई के लिए इसे खेतों में जला देते हैं।
विज्ञापन

अब फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सभी कंबाइन हार्वेस्टर में मालिकों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाकर कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। जिस कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम नहीं लगा पाया जाएगा, उनके विरुद्ध राष्ट्रीय हरित अधिकरण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने की 20 घटनाएं सामने आई हैं। सभी किसानों को नोटिस भेजा गया है। जबकि अब तक एक दर्जन कंबाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट चलाए जाने पर पकड़कर सीज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed