फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Colourful programs between the festival's closing Auraiya

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच औरैया महोत्सव का समापन

Sat, 06 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Colourful programs between the festival's closing Auraiya
23 जनवरी से चल रहे औरैया महोत्सव सीजन-टू का शनिवार को स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। महोत्सव के सफल आयोजन पर कार्यक्रम आयोजकों, प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और महोत्सव के पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने के साथ ही औरैया विकास और औरैया महोत्सव पत्रिकाओं का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि डीएम माला श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर समापन कार्यक्रम शुरुआत की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समापन बेला को यादगार बनाया।
विज्ञापन



महोत्सव के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और उनके आयोजकों का आभार जताते हुए जिले की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से महोत्सव के सफल आयोजन में सभी का सामूहिक सहयोग को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एडीएम एके सिंह, सीडीओ एसएन चौधरी, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ एसबी मिश्रा एनएच-टू अरुण शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के गोपाल भगत, डीडी कृषि बनारसी यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed