{"_id":"69a47908d05e0b989402fea4","slug":"colourful-cotton-kurtas-are-the-favourite-of-the-youth-this-holi-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140656-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होली पर रंग-बिरंगे कॉटन कुर्ते बने युवाओं की पंसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होली पर रंग-बिरंगे कॉटन कुर्ते बने युवाओं की पंसद
विज्ञापन
बिधूना। रंगों के पर्व होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार होली पर कॉटन के रंग-बिरंगे कुर्तों की मांग में खासा इजाफा हुआ है। बाजार में कई दुकानों पर होली के रंगों से सजे आकर्षक और हल्के कॉटन कुर्ते ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
फीडर रोड स्थित रेडीमेड दुकान संचालक सौरभ पोरवाल ने बताया कि इस बार युवाओं में रंगीन कॉटन कुर्तों को लेकर विशेष उत्साह है। होली के मौके पर लोग आरामदायक और हल्के कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें कॉटन के कुर्ते उनकी पहली पसंद बने हुए हैं। हिमांशु ने बताया कि युवा वर्ग खासतौर पर गुलाबी, पीला, हरा और आसमानी जैसे चटक रंगों के कॉटन कुर्ते खरीद रहा है। कुर्तों की बिक्री अन्य कपड़ों की तुलना में अधिक हो रही है। थोक विक्रेता कौशल पोरवाल ने बताया कि इस बार दुकानदारों ने पहले से ही युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए रंग-बिरंगे कॉटन कपड़ों का पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। होली के नजदीक आते ही खरीदारी में तेजी आ गई है और बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।(संवाद)