फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Collecting 40 lakh in daily tolls, yet 218 potholes found in a 29-km stretch of the highway.

Auraiya News: रोज 40 लाख टोल वसूल रहे, हाईवे पर 29 किलोमीटर में 218 गड्ढे

Wed, 30 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Collecting 40 lakh in daily tolls, yet 218 potholes found in a 29-km stretch of the highway.
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर सुगम यात्रा के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। औरैया से गुजरने वाले इस हाईवे पर जगह-जगह हुए गड्ढों के कारण आए दिन लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। तीन दिन की बारिश के बाद हाईवे की हालत और खस्ता हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में यह स्थिति सामने आई। इंडियन ऑयल चौकी से लेकर मंडी गेट तक कुल 29 किलोमीटर के दायरे में 205 खतरनाक गड्ढे मिले। कई स्थानों पर एक साथ पांच से सात गड्ढे मौजूद मिले। ये गड्ढे तेज रफ्तार वाहनों का संतुलन बिगाड़ देते हैं। इंडियन ऑयल चौकी से गांव भाऊपुर तक करीब दो किलोमीटर आगे गांव जैतापुर के पास लगातार गड्ढे देखे गए। गांव भाऊपुर तक कुल 45 गड्ढे मिले। पहले किए गए पैच वर्क भी उखड़कर गड्ढों में बदल गए हैं।
विज्ञापन

भाऊपुर ओवरब्रिज से गांव मिहौली तक इटावा की ओर सबसे ज्यादा 110 गड्ढे मिले। मिहौली ओवरब्रिज पार करने के बाद मंडी तक 50 से अधिक गड्ढे दिखे, जो बेहद खतरनाक हैं। इन गड्ढों में वाहन का पहिया जाते ही अंदर बैठी सवारी को तेज झटका लगता है। ऐसी स्थिति में कई बार बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी के पास हाईवे की लेन पर ही भारी वाहनों को खड़ा कर उनकी मरम्मत की जा रही है। वहीं, पास में स्थित देशी शराब के ठेके के चलते चालक गाड़ियों को हाईवे पर ही खड़ा कर देते हैं। इस समस्या को लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए और व्यापारियों के साथ बैठकें भी की गईं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर स्थित मंडी के सामने हाईवे पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहनों के निकलने का साइन बोर्ड लगा हुआ है। परिवहन विभाग के अनुसार यह ब्लैक स्पॉट भी है, लेकिन हाल यह है कि यहां से चालक तय स्पीड से दो गुना स्पीड से निकल रहे हैं। अभी हाल में बाइक इंटरसेप्टर ब्लैक स्पॉट पर खड़ी हुई थी। इसमें कानपुर से इटावा जा रही एक कार की स्पीड करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।
हादसा : एक
फर्रुखाबाद स्थित थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव देव शनि निवासी शिव लाल ट्रक क्लीनर थे। 28 सितंबर की रात ट्रक खड़ा कर पहिये की हवा चेक कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर के पास हुआ था।
हादसा : दो
कोतवाली के गांव रोतियापुर निवासी सिपाही लाल नागर 16 सितंबर को औरैया आए थे। यहां से वापस जाते समय मंडी के सामने ब्लैक स्पॉट पर तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
24 घंटे में होती 40 लाख की वसूली
एनएचआईए के अनुसार, अनंतराम टोल से 24 घंटे में करीब 15 से 16 हजार छोटे से लेकर बड़े वाहन निकलते हैं। इसके अलावा इन वाहनों से टोल प्लाजा वाले करीब 38 से 40 लाख रुपये टैक्स के रूप में वसूलती है। इसके बाद भी यात्रियों को सुगम यात्रा नहीं मिल पा रही है। लोग हिचकोले व जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

एक नजर आंकड़े पर
वर्ष हादसों की संख्या मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
2023 508 236 405
2024 455 187 374
2025 215 88 178
2026 230 110 167
नोट : 2026 के आंकड़े अगस्त माह तक के हैं।
वर्जन्
बारिश के कारण 160 किलोमीटर हाईवे पर कई जगहों पर गड्ढे हुए है। विभाग की छह से अधिक टीमें लगातार गड्ढों को भरने का काम कर रही है। जल्द ही औरैया में हुए गड्ढे भी भरे जाएंगे। हाईवे पार करने वाले लोगों के लिए स्थायी व्यवस्था की जा रही है। - महेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना प्रबंधक, इटावा-चकेरी हाईवे प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed