फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CNG pump started on Auraiya highway

औरैया के साथ झींझक और शिवराजपुर में सीएनजी पंप शुरू

Sat, 30 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
CNG pump started on Auraiya highway
फोटो 30 एयूआरपी20- वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीएनजी पंपों की शुरूआत करते केंद्रीय पेट्रोलियम मंत? - फोटो : AURAIYA
फोटो 30 एयूआरपी20- वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीएनजी पंपों की शुरूआत करते केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

औरैया हाईवे पर सीएनजी पंप शुरू
- अभी तक दिबियापुर में था एक पंप, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। सीएनजी वाहन स्वामियों को अब दिबियापुर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। औरैया कानपुर हाईवे पर शनिवार को सीएनजी पंप की शुरूआई हुई है। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को खासतौर पर राहत मिलेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्घाटन किया।

औरैया के कानपुर हाईवे समेत कानपुर देहात के झींझक, कानपुर के शिवराजपुर में टोरेंट गैस के तीन सीएनजी पंपों की शुरूआत हुई। अभी तक सिर्फ दिबियापुर में एक पंप था। इससे औरैया शहर व हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को दिबियापुर आना पड़ता था। हाईवे से इसकी दूरी करीब 20 किमी. थी। टोरेंट के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10 सीएनजी पंपों की शुरुआत की गई है। वहीं पंजाब में चार, गुजरात व तेलंगाना में तीन तथा राजस्थान में एक पंप की शुरुआत हुई है। बताया कि टोरेंट गैस का जून 2021 तक कुल 200 पंप स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है। इसमें 75 यूपी में खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed