{"_id":"62756ac2f837dc3f9235de68","slug":"cmo-said-action-if-found-outside-medicine-on-prescription-auraiya-news-knp695302433","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ बोलीं, पर्चे पर बाहर की दवा लिखी मिली तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ बोलीं, पर्चे पर बाहर की दवा लिखी मिली तो कार्रवाई
विज्ञापन
अछल्दा अस्पताल में कर्मचारियों व तीमारदारों से जानकारी लेतीं सीएमओ। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा/ऐरवाकटरा। स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों व स्टाफ के समय से न पहुंचने और सरकारी पर्चों पर बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत पर सीएमओ ने अछल्दा और ऐरवाकटरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक्टरों व कर्मचारियों को बाहर की दवा न लिखे जाने की हिदायत दी और समय से पहुंचने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव शुक्रवार 11 बजे के करीब अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। फिर दवा स्टोर रूम, ओपीडी, लेबर रूप, कोविड सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। कुछ खामियां मिलीं तो उन्होंने अधीक्षक से उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
परिसर में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह ऐरवाकटरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और यहां भी स्टाफ की उपस्थिति के साथ दवाइयों का रखरखाव, ओपीडी में आने वाले मरीजों व उन्हें दी जा रही दवाइयों के बारे में डाक्टरों व मरीजों से जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्पतालों के निरीक्षण के वक्त सीएमओ ने कड़े लहजे में कहा कि यदि सरकारी पर्चे पर किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि डाक्टरों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। ऐरवाकटरा अस्पताल में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. वासुदेव, फार्मासिस्ट नफीस अहमद, राजेश यादव मनोज कुमार आदि रहे।