फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CMO reached on the information of Deputy CM, sealed the hospital

औरैया: डिप्टी सीएम की सूचना पर पहुंचीं सीएमओ ने सील किया अस्पताल

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
CMO reached on the information of Deputy CM, sealed the hospital
बिधूना। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम के दखल देने के बाद सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक ने सोमवार को बेला-बिधूना मार्ग पर खरगपुर स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर सीएमओ ने अस्पताल को सील करा दिया।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में निजी अस्पताल, पैथोलॉजी व क्लीनिक संचालित हैं। अधिकांश में न तो मानक पूरे हैं और न ही पंजीकरण है। बीते माह प्रशासन की टीम ने जब निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया था तो कई अस्पताल बिना मानक के मिले थे। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई और धंधेबाज लोग स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते रहे। जिले में बिना मानक व पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों की जानकारी किसी ने स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक भेज दी। इसमें बिधूना क्षेत्र में मानक विहीन अस्पताल संचालित किए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। सोमवार को बिधूना क्षेत्र के बंथरा मोड़ के आगे खरगपुर गांव के पास संचालित डॉ.केएस पाल कन्नौजिया के अस्पताल में सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने छापामारा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से सूचना प्राप्त हुई थी। डॉ. केएस पाल कन्नौजिया के अस्पताल पर छापा मारा गया। इसमें पता चला कि डॉ. कश्मीरी, डॉ.कन्नौजिया अवैध रूप से अस्पताल चला रहे थे। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। साथ ही कोई मानक भी पूरे नहीं मिलें थे। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिला, लेकिन दवाइयां व उपकरण मिले हैं। उन्हें सील कर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed