फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CMO inspected the health fair and checked the reality

Auraiya News: सीएमओ ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर परखी हकीकत

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected the health fair and checked the reality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में रविवार को सीएचसी पर लगने वाले आयुष्मान मेले व पीएचसी पर लगने वाले आरोग्य मेले का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अयाना में चाक चौबंद व्यवस्था देख सीएमओ ने सराहना की। वहीं पीएचसी मुरादगंज में लैब के उपकरणों पर धूल जमी देख लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाई।
स्वास्थ्य मेलों की हकीकत परखने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील वर्मा ने सुबह 11 बजे सीएचसी अयाना का औचक निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य कर्मी व्यवस्थित ढंग से स्टाल लगाकर मरीजों की जांचों से लेकर अन्य सुविधाएं प्रदान करते मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के पंजीकरण रजिस्टर व इमरजेंसी की भी स्थिति की बारीकी से जानकारी की। साथ ही अस्पताल में आए मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के वारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन

मुरादगंज पीएचसी पर भी सीएमओ ने जाकर व्यवस्था देखी। जहां पैथोलॉजी में रखी जांच संबंधी सामग्री पर धूल जमी देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाई और पैथोलॉजी को व्यवस्थित ढंग से तैयार करने व साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डाॅ. सुनील वर्मा ने बताया कि सीएचसी अयाना में उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं है। जल्द ही पीएचसी का दोबारा निरीक्षण कर व्यस्थाओं की दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed