{"_id":"653c0b818f47fcb16a078e97","slug":"cm-can-give-gift-worth-thousands-of-crores-today-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4632-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएम आज दे सकते हैं हजारों करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएम आज दे सकते हैं हजारों करोड़ की सौगात
विज्ञापन
दिबियापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला आगमन पर कई परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की घोषणा करेंगे।
जिलेवासी उम्मीद जता रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से शासन स्तर पर लंबित हजारों करोड़ की कई परियोजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है। हजारों करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा से जिले में विकास के कई मार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
29 अगस्त 2022 को केंद्रीय जल आयोग एवं प्रदेश सरकार के बीच जिले के अजीतमल क्षेत्र में स्थित पांच नदियों के संगम, पचनद पर बैराज बनाने को लेकर समझौता हुआ था। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग की ओर से बैराज की डीपीआर तैयार की जा रही है। परियोजना की डीपीआर दिसंबर तक बनाकर तैयार होने की उम्मीद है। पूर्व में पचनद बैराज की 3201.70 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्रीय जल आयोग के पास निरीक्षण के लिए भेजी गई थी।
ककोर से जालौन सीमा तक 15 किलोमीटर लंबे बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने के प्रस्ताव को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। आसपास के जिलों के मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ने की योजना के अंतर्गत ककोर मुख्यालय से जालौन सीमा तक फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण एवं यमुना नदी पर पुल के निर्माण में लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। अगस्त माह में शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब केवल घोषणा होने का इंतजार है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से प्रदेश मुख्यालय को जोड़ने की योजना के अंतर्गत ककोर मुख्यालय से बेला तक फोरलेन से छूटे 35 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन से लंबित है। इस परियोजना के लिए लगभग 879 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था। वित्तीय स्वीकृति के साथ इस मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा का जिले के लोगों को इंतजार है।
दिबियापुर से याकूबपुर तक 22.7 किलोमीटर लंबे मार्ग को तीन लेन एवं दिबियापुर से बाबरपुर तक 25 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन किए जाने का इस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। दिबियापुर से याकूबपुर के तीन लेन चौड़ीकरण में 84.83 करोड़ समेत दोनों मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 300 करोड़ का इस्टीमेट शासन स्तर पर लंबित हैं।
बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर में 10.86 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण का इस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को भेजा है। प्रस्तावित फोरलेन बाईपास के लिए लगभग 572 करोड़ रुपये का इस्टीमेट शासन स्तर पर लंबित है।