फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cm arogya emla will start today

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला की आज से शुरुआत

Sat, 18 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
cm arogya emla will start today
औरैया। घर के नजदीक ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की शुरुआत फिर से होने जा रही है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को इसका सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर 19 सितंबर से हर रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 25 ग्रामीण व एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। मेले में एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल आदि के सदस्यों का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेलों में प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ ही कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गईं हैं। मेलों में आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा गर्भावस्था में परामर्श, परिवार नियोजन, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं एवं परामर्श भी दिए जाएंगे। गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed