Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clouds hung overhead all day, and rain fell intermittently.

Auraiya News: दिनभर छाए रहे बादल, रुक-रुककर हुई बारिश

Fri, 08 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Clouds hung overhead all day, and rain fell intermittently.
फोटो-1- एरवाकटरा में बारिश के दौरान सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन


फोटो-2- बेला में बारिश से पहले छाए घने बादलों का नजारा। संवाद
- मक्का, उड़द व मूंग को
- अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री, सुबह लोगों ने ठंड का किया एहसास

- पूरे दिन नहीं निकले सूरज, मौसम के चलते सड़कों पर दिखा सन्नाटा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
औरैया। मौसम लगातार करवट ले रहा है। दो दिन पहले आंधी के साथ हुई बारिश की दस्तक ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग ने
मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। पूरे दिन सूरज नहीं निकले। दिनभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं एरवाकटरा, बिधूना व बेला समेत अन्य कस्बों में तेज बारिश भी हुई। हालांकि तेज बारिश का दौर कुछ देर का ही रहा लेकिन यह बारिश मक्का, उड़द व मूंग की फसलों के लिए राहत लेकर आई।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार फसलों में एक सिंचाई की लागत इस बारिश के साथ कम हो गई है। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ ही अब इन फसलों पर कीट का प्रकोप बढ़ेगा। सड़कों पर बारिश के दौरान सन्नाटा भी देखने को मिला। बाजार में बृहस्पतिवार को न के बराबर चहलकदमी रही। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक टिक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ज़न----

जिले के छिटपुट स्थानों पर बारिश हुई है। हालांकि तेज हवा नहीं चली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं।-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed