फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cloth merchant injured in collision with unidentified bike passes away in Kanpur.

Auraiya News: अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल कपड़ा व्यापारी ने कानपुर में तोड़ा दम

Mon, 28 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant injured in collision with unidentified bike passes away in Kanpur.
फफूंद। औरैया से बाइक से लौट रहे कपड़ा व्यापारी नाथूराम पोरवाल (70) की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। ईंट भट्ठा कट के पास सामने से आए अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नाथूराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिचौली ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया गया कि नाथूराम पेट में दर्द की शिकायत के चलते नौकर नीरज के साथ औरैया अल्ट्रासाउंड कराने गए थे। जांच कराने के बाद दोनों बाइक से फफूंद लौट रहे थे। इसी दौरान ईंट भट्ठा कट के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथूराम कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल थे। वह मुख्य बाजार में नाथूराम एंड संस नाम से कपड़े की दुकान चलाते थे। उनके निधन की खबर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और कस्बे के लोग उनके आवास पहुंचे और शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed