{"_id":"69bd40e62ce4f958ef086b2b","slug":"cleanliness-drive-on-the-banks-of-yamuna-river-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1461880-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना नदी किनारे चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना नदी किनारे चला सफाई अभियान
Fri, 20 Mar 2026 06:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट पर शुक्रवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया।
वन विभाग के नेतृत्व में जिला गंगा समिति ने घाटों की सफाई की। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नदियों व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए विचार साझा किए।
नमामि गंगे की ज़िला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला ने योजना के तहत जिले में नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजेंद्र सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह, आरके राठौर, अंगद सिंह चंदेल, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेंद्र गौतम, सफाई इंस्पेक्टर आशीष पांडे समेत पालिका के कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। (संवाद)