फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Class 11 student accuses her mother's lover of rape

Auraiya News: कक्षा 11 की छात्रा ने मां के प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student accuses her mother's lover of rape
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने अपनी मां के प्रेमी पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी मां आरोपी का सहयोग करती रही।
विज्ञापन

किशोरी की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जनवरी में हुए दुष्कर्म की अब तहरीर दी गई है। किशोरी का कहना है कि आरोपी धमकाता था इसलिए वह अब तक चुप रही।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोप लगाने वाली किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया है कि मोहल्ला निवासी करन का उसकी मां के पास आना-जाना रहता है। करीब सात माह पहले 26 जनवरी को दोपहर में दो बजे करन उसके घर आया और मां के पास बैठा रहा। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी का कहना है कि आरोपी के जाने के बाद उसने जब यह बात मां को बताई तो उसने अनसुना कर दिया। दो दिन बाद आरोपी फिर घर आया तो मां ने उसे करन के साथ कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी।

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी चला गया। किशोरी ने मां पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी अपने बयान में दुष्कर्म के आरोप से मुकर रही है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed