{"_id":"61817b48822a37544a4cd62d","slug":"civic-voter-auraiya-auraiya-news-knp661966868","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकिए घर-घर पहुंचाएंगे मतदाता पहचानपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकिए घर-घर पहुंचाएंगे मतदाता पहचानपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मतदाता पहचानपत्र वितरित करने में होने वाली लापरवाही व वसूली को बंद करने के लिए चुनाव आयोग ने नई व्यवस्था की है। अब मतदाताओं के घर वोटर आईडी डाकिए पहुंचाएंगे। जिले में नए मतदाता के रूप में शामिल होने के लिए करीब 9692 युवाओं ने आवेदन किया है। अब डाक से सीधे उनके पते पर मतदाता पहचानपत्र पहुंचेगा।
जिले के मतदाताओं को पहचानपत्र मिलने में अब किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। अभी तक तहसीलों से मतदाता पहचानपत्र बीएलओ व लेखपालों के माध्यम से वितरित किए जाते थे। कई बार मतदाताओं से सुविधा शुल्क लेने की बात भी सामने आई थी। कई बार आईडी वितरित नहीं करने और फर्जी पते पर मतदाता पहचानपत्र बनवाने के मामले भी सामने आए।
इस पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग अब डाकघरों के माध्यम से सीधे मतदाताओं को पहचान पत्र मुुहैया कराएगा। जिले में करीब 9692 युवा मतदाता हैं। जिन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश के तहत मतदाता पहचान पत्रों को अब डाकघरों के माध्यम से सीधे मतदाताओं के पते पर भेजा जा रहा है। इससे फर्जीबाड़ा व मतदातापत्र नहीं मिलने की शिकायतें कम होगी। -रेखा एस चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी