{"_id":"6196962b6f6c5046355fc153","slug":"civic-rasan-card-auraiya-auraiya-news-knp6646320152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह में कार्ड धारकों को मिलेगा चना व सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह में कार्ड धारकों को मिलेगा चना व सरसों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राशनकार्ड धारकों को दिसंबर माह से अनाज के साथ एक किलो नमक, चना और एक लीटर सरसों या रिफाइंड तेल मुफ्त में मिलेगा। इसका लाभ जिले के करीब ढाई लाख कार्ड धारकों को मिलेगा। इसकी आपूर्ति नेफेड की ओर से ब्लॉक के गोदामों में की जाएगी।
जिले में अभी तक अंत्योदय कार्डधारकों को कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलोग्राम चावल के साथ तीन माह में एक बार शक्कर दी जाती है। जबकि पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन कार्डधारकों को मार्च तक के लिए मुफ्त राशन की सौगात दी है। अब सरकार दिसंबर माह से कार्डधारकों को गेहूं और चावल के अलावा और सौगात देने जा रही है।
जिसमें दिसंबर से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो नमक, एक लीटर सरसों या रिफाइंड तेल व एक किलो चना भी मिलेगा। जिले में इस समय करीब दो लाख पात्र गृहस्थी व 50 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। कुल 619 कोटेदार हैं।
विज्ञापन
दिसंबर माह से राशनकार्ड धारकों को एक किलो नमक, सरसों या रिफाइंड तेल व चना देने का आदेश मिला है। इन वस्तुओं की आपूर्ति नेफेड की ओर से ब्लॉक स्तरीय गोदामों में की जाएगी। उचित दर विक्रेताओं को इन वस्तुओं का वितरण पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया है। -देवमणी मिश्र, जिलापूर्ति अधिकारी