{"_id":"618aba15e1a1ef129252c89c","slug":"civic-auraiya-pul-auraiya-news-knp663011656","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी पुल की सीढ़ियों व सड़क में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी पुल की सीढ़ियों व सड़क में आई दरार
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी तक पहुंचने के लिए पुल के पास बनीं सीढ़ियों व सड़क पर दरार आ गई है। इससे पहले विंग वॉल में भी दरार आ चुकी है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से एक माह बीतने के बाद अभी तक विंग वॉल को ठीक नहीं कराया गया। सड़क पर दरार के बाद इसके धंसने से खतरा बढ़ गया है। सर्दियों में कोहरे के कारण हादसा होने की भी आशंका बढ़ गई है।
यमुना नदी तक जाने के लिए पुल के पास से सीढ़ीनुमा रास्ता बना है। अधिकांश लोग नदी तक जाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। विभागीय देखरेख के अभाव में सड़क पर कई फीट तक दरार आ गई है। जिससे इस रास्ते से होकर यमुना नदी तक जाना लोगों के लिए खतरनाक हो गया है।
बता दें कि इससे पहले अक्तूबर माह में शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल की विंग वॉल से सटी सड़क नीचे तक धसक गई थी। जिससे विंग वॉल भी पीछे से फट गई थी। उस समय पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे से बचाव के लिए धंसी सड़क के चारों तरफ मिट्टी डलवाकर चेकपोस्ट स्टैंड लगवा दिए थे। सेतु निगम के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर विंग वॉल को बनवाने के लिए इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा था। एक माह का समय बीतने के बाद भी आज तक विंग वॉल निर्माण प्रोजेक्ट को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।
विज्ञापन
वाहनों के गुजरने से हादसे का डर
सर्दी के मौसम के आगाज के साथ ही देर रात और भोर में यमुना नदी के पास जबरदस्त कोहरा होता है। विलराया से बनवाड़ी तक जाने वाले इस मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में विंग वॉल और धंसी सड़क के दुरुस्त न किए जाने से कोहरे के चलते हादसे का डर लोगों को सता रहा है।
वर्जन
सड़क में दरार की जानकारी नहीं है। इसका सुधार कराया जाएगा। विंग वॉल का इस्टीमेट भी स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही विंग वॉल को ठीक कराया जाएगा। -अनिल कुमार जाटव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी