{"_id":"61a3cfa734d63f64d365f43d","slug":"civic-auraiya-kisaan-auraiya-news-knp6666175172","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही पर दिबियापुर क्रय केंद्र प्रभारी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही पर दिबियापुर क्रय केंद्र प्रभारी हटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर मंडी के एक केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र प्रभारी को हटाकर आपूर्ति निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडी परिसर में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें एक केंद्र पर धान खरीद में किसानों को परेशानी हो रही थी। ट्रालियां खड़ी रहने व किसानों से कहासुनी की नौबत आ रही थी। शनिवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशू शेखर चौबे ने मौके पर पहुंचकर धान क्रय केंद्र पर परेशानियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान किसानों ने बताया कि केंद्र पर धान लाने के बाद भी केंद्र प्रभारी खरीद नहीं कराते हैं। जांच में धान न खरीदे जाने के कई तथ्य सामने आए। इधर डिप्टी आरएमओ ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपी।
जिस पर डीएम के निर्देश पर यहां पर तैनात आपूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर को हटाने के निर्देश दिए गए। उनके स्थान पर अजीतमल के आपूर्ति निरीक्षक निखिल कुमार को क्रय केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 44 केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।