{"_id":"618d59828119b0080c290ec3","slug":"civic-auraiya-karant-auraiya-news-knp663361286","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज करंट से फुंके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज करंट से फुंके उपकरण
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र के गांव मोहारी में गुरुवार को शाम अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। वहीं कई घरों में स्पार्किंग होने से हड़कंप मच गया।
मोहारी में गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे अचानक से घरों में हाई वोल्टेज करंट आ गया। जिससे घरों में लगे हजारों रुपये कीमत के बिजली के उपकरण जल गए। अचानक से बिजली उपकरणों में धुआं निकलते व स्पार्किंग होती देख घरों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई थी। तब वोल्टेज बहुत कम था।
लेकिन शाम लगभग पांच बजे अचानक से ही वोल्टेज बढ़ गया। जिससे कई घरों के फ्रिज, टीवी, पंखे, सबमर्सिबल, प्रिंटिंग मशीन आदि फुंक गए। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई राजवीर ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। लाइनमैन को भेजकर वोल्टेज बढ़ने का कारण पता कराया जाएगा।