{"_id":"63d5678a36b7c9041535b16c","slug":"civic-amenities-auraiya-news-knp740967546-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जल निकासी न होने से नरायनपुर उत्तरी में उफना रहा तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जल निकासी न होने से नरायनपुर उत्तरी में उफना रहा तालाब
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर उत्तरी में बना पुराना तालाब उफना रहा है। ओवर फ्लो पानी घरों के आस पास सड़कों पर बह रहा है। जिससे मकानों में नमी पहुंच रही है। वहीं गंदे पानी के जलभराव से लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जता रहे है। लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश है।
नरायनपुर उत्तरी में पिछले एक दशक से जल निकासी की व्यवस्था न होने से मोहल्ले के लोगों को जल भराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों करीब डेढ़ सौ घरों के सामने समस्या विकराल हो गई है। तालाब से ओवर फ्लो होकर पानी घरों के आस पास व सड़कों पर बह रहा है। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से नालों को साफ करवाकर जल भराव की समस्या से लोगों को फौरी राहत दी जाती रही है। मगर आज तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है। जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन से कईयों बार लिखित व मौखिक शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
मोहल्ला निवासी अमर चंद का कहना है कि वह पिछले चार सालों से इस मोहल्ले में जल भराव की समस्या को झेल रहे हैं। कईयों बार पालिका प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई भी स्थाई समाधान नहीं कराया गया। कई मोहल्लों का गंदा पानी तालाब में आता है। जल निकासी न होने से तालाब ओवर फ्लो हो रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी दिनेश नारायण कहते हैं कि मोहल्ले में बना तालाब लंबे अर्से से भरा हुआ है। इसकी नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है। तालाब का पानी निकालने के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। पानी सड़कों व घरों के आस पास जमा रहने से मकान की नींव कमजोर हो रही है। संक्रामक बीमारियां होने की आशंका बढ़ गई है।
---
बोले जिम्मेदार ---
जल निकासी की व्यवस्था पूरे शहर में नहीं है। पूर्व में नाला जो बनाया गया था वह सकरा है साथ ही बीच-बीच में चोक है। उसको खुलवाया जा रहा है। मोहल्ले में लोग नल को खुला छोड़ देते हैं। जिससे पानी भरता है। इसके साथ ही नरायनपुर मोहल्ले में तालाब के उफनाने की समस्या को दूर करने के लिए एक पंप सेट लगवाए जाने की स्थाई व्यवस्था कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि जल भराव की शिकायत मिलने पर सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई भी कराई जा रही है।- रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।