{"_id":"61802d50bad0db4a5f520cb0","slug":"civic-agricalture-auraiya-dhaan-auraiya-news-knp6616755197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन खरीदा गया 83.20 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन खरीदा गया 83.20 क्विंटल धान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर की गल्ला मंडी में स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर धान खरीद के पहले दिन ही खाता खुला। यहां एक किसान से 40 क्विंटल धान खरीदा गया। जिले में 42 के सापेक्ष 31 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होनी है, हालांकि अधिकांश केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा रहा। वहीं गल्ला मंडियों पर बड़े पैमाने पर धान की आवक शुरू हो गई है।
खरीफ धान खरीद विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ए ग्रेड धान का 1960 रुपये प्रति क्विंटल व कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये तय है। जिले में 42 क्रय केंद्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 31 क्रय केंद्रों के साथ सोमवार को धान खरीद शुरू हुई। शहर के गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर मुढ़ी के किसान अनुराग से 40 क्विंटल धान खरीदा गया। एसएमआई संजय निरंजन ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों की सुुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था की गई। बारदान के साथ सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक बिधूना की उपमड़ी समिति में संचालित खाद्य विभाग के धान खरीद क्रय केंद्र पर पहले दिन सन्नाटा रहा और एक भी किसान क्रय केंद्र नहीं पहुंचा। रूपपुर सहार क्रय केंद्र पर सन्नाटा रहा। जबकि किसानों के धान के ढेर मड़ियों में 15 दिन से दिखाई दे रहें है। मड़ी समिति में प्राइवेट आढ़तों पर धान की तौल होती देखी जा रही है। मड़ी समिति बिधूना क्रय केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बारदाना मौजूद है।
विज्ञापन
जो किसान केंद्र पर आएगा। मानक पूरा होने पर किसान का धान खरीदा जाएगा। दिबियापुर के खरीद केंद्र पर भी सन्नाटा रहा। यहां पर भी दोपहर तक किसान धान की बिक्री करने नहीं पहुंचे। दोपहर बाद आठ से दस किसान अपना नमूना लेकर पहुंचे थे। धान नम होने की वजह से उन्हें सुखाकर लाने की बात एसएमआई प्रदीप यादव ने कही। अछल्दा, बेला, अजीतमल के केंद्रों पर भी पहले दिन सन्नाटा दिखा।
एजेंसी वार जिले में खुले खरीद केंद्र
एजेंसी संख्या
खाद्य विभाग 10
पीसीएफ 11
यूूपीएसएस 03
पीसीयू 06
एफसीआई 01
योग 31
खरीद केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना
धान खरीद के लिए जिले के केंद्रों पर पहले दिन बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था रही। केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। कुछ केंद्रों पर किसान अपनी धान के नमूने लेकर दिखाने पहुंचे। कुछ किसान खरीद व्यवस्था की जानकारी करने पहुंचे। जिला प्रशासन ने सभी खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा को देखते हुए बारदाना, तौल कराने, धान की सुरक्षित रखने आदि की व्यवस्था कर रखी है।
वर्जन
धान खरीद के लिए 31 क्रय केंद्र खुल गए हैं। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को धान के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने की हिदायत दी गई गई है। इसके लिए तहसील क्षेत्र के एसडीएम को निर्देशित भी किया गया है।- रेखा एस चौहान, नोडल अधिकारी धान खरीद, अपर जिलाधिकारी