{"_id":"618bf4f27a90c044c40900b1","slug":"civic-agricalture-auraiya-auraiya-news-knp663046974","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर एडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर एडीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बुधवार को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बिधूना उप मंडी स्थल पर संचालित पीसीयू का धान क्रय केंद्र बंद मिला। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने व केंद्र खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बिधूना तहसील क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। बिधूना उप मंडी स्थल में पीसीयू का संचालित धान क्रय केंद्र बंद मिला। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को केंद्र प्रभारी के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग से संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां अभी तक धान की खरीद नहीं हो पाई है। इस केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
यहां जगतपुर निवासी किसान संतोष कुमार सिंह ने अपना 56 क्विंटल धान बेचने को रजिस्ट्रेशन कराया है। अपर जिलाधिकारी ने केंद्र पर रखे सभी रजिस्टर भी चेक किए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान में नमी होने के कारण किसान अभी केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। किसानों से धान को सुखाकर लाने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय नीति के तहत ही किसानों से धान खरीदने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी बिधूना राम औतार भी मौजूद रहे।