फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   City's development blueprint drawn in the first board meeting

Auraiya News: पहली बोर्ड बैठक में खींचा गया शहर के विकास का खाका

Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
City's development blueprint drawn in the first board meeting
फोटो16एयूआरपी 17- नगर पालिका बोर्ड बैठक में उपस्थित अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व सभासद के सामने प्रस्ताव रखते अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल। संवाद
विज्ञापन

- सभासदों की सहमति पर 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- पानी टैंकर शुल्क वृद्धि व दुकानों के नामांतरण शुल्क में वृद्धि के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया की उपस्थिति में शहर की जल निकासी, सुंदरीकरण समेत विकास के अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में रखे गए 29 बिंदुओं में 27 बिंदुओं पर सहमति बनी और दो पर सभासद एक मत नहीं हो सके। इसके साथ ही एक वर्ष का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि 1 अप्रैल 22 से 31 मार्च 2023 तक कुल 23 करोड़ 34 लाख 18 हजार 220 रुपये व्यय किया गया है। जबकि पूरे वर्ष में पालिका ने 31 करोड़ 56 लाख नौ हजार एक सौ 87 रुपये की आय की है। वर्तमान में पालिका के पास आठ करोड़ 21 लाख 90 हजार 966 रुपये की धनराशि उपलब्ध है। बताया कि वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित आय 49 करोड़ 34 लाख 20 हजार रुपये है। इसके बाद ईओ ने बोर्ड बैठक में दिए गए प्रस्ताव पढ़ कर सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 29 प्रस्तावों में दो प्रस्ताव पानी टैंकर शुल्क में वृद्धि किए जाने व नगर पालिका की दुकानों के नामांतरण शुल्क में वृद्धि किए जाने पर सहमति नहीं बनी। इस पर कुछ सभासदों ने विरोध जताकर हंगामा भी किया।
बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि पालिका परिक्षेत्र में विकास परक योजनाओं में उनका पूरा सहयोग होगा। शासन की मंशा है कि लोगों की समस्याओं को दूर किया जाए, उन्हें विकास परक योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए वह हर समय सहयोग को तत्पर रहेंगी। बैठक में सभासद रवि चतुर्वेदी, विवेक त्रिवेदी, प्रकृतिकांत त्रिपाठी, विवेक गुप्ता कुल्लन, ममता, शिवेंद्र कुमार, रचना देवी, रीना, राजवीर, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, ओमित कुमार, रवि कुमार, संध्या, गुडिय़ा, राजवीर, राशिद, सुनीता अवस्थी, इरशाद इसके अलावा पालिका जेई पीपी सिंह, टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता, आरआई विवेक पांडेय, एसआई आशीष पांडेय, बाबू मनोज गुप्ता आदि पालिका कर्मचारी व सभासद उपस्थित रहे।

------
शहर के विकास के लिए यह कराए जाएंगे कार्य
बोर्ड की सहमति से पास हुए प्रस्तावों में शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, मुहल्ला बघाकटरा स्थित पक्का तालाब की साफ-सफाई व फव्वारों का संचालन के साथ खराब पड़े वाटर कूलर व पेयजल व्यवस्था के लिए रणनीति बनी है। इसके अलावा गौरैया तालाब में बच्चों के मनोरंजन के लिए नौकायन का संचालन व शुल्क लगाए जाने, बरसात से पूर्व नगर के बड़े एवं छोटे नालों की सफाई कराए जाने एवं जलभराव की समस्या का निदान कराने का एजेंडा भी प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आउट सोर्सिंग 100 सफाई कर्मचारियों की वृद्धि किए जाने, जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पांच मोटर स्टॉक में रखने के साथ पालिका बोर्ड बैठक के लिए एक मीटिंग हाल का भी प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed