फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   City's water problem will be far from 65 crores

औरैयाः 65 करोड़ से दूर होगी शहर की पानी की समस्या

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
City's water problem will be far from 65 crores
औरैया। शहर में अमृत-02 योजना के तहत 65 करोड़ की परियोजना से पेयजल संकट दूर किया जाएगा। हाल ही में कार्यदायी संस्था जल निगम ने सर्वे कर वॉटर एक्शन प्लान तैयार किया है। सर्वे में एकत्र किए गए डाटा को शासन को भेजकर स्वीकृति ली जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में बसी नई बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वर्षों पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल संकट दूर करने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव भेजा था। तब जल निगम ने वॉटर एक्शन प्लान तैयार किया था। इसके बाद शासन को भेजे गए 65 करोड़ रुपये के एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई है। शासन स्तर से इस काम के लिए जल निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें एक माह में जल निगम के अधिकारियों ने वॉटर एक्शन प्लान के तहत शहर में सर्वे का काम शुरू किया। जो पिछले सप्ताह ही समाप्त हो गया। अमृत-02 योजना के तहत लगभग 10 सालों में शहरी क्षेत्र में बसे नए मोहल्लों में जरूरत के मुताबिक, पानी के लिए पाइप लाइन, टंकियां, ट्यूबवेल आदि का निर्माण कराया जाएगा। जिससे पाइप लाइन न होने पर भी लोगों को पानी मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 2012-13 में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से लागू औरैया पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर में लगभग 85 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसके अलावा छह पानी की टंकियां, 16 ट्यूबवेल व चार अंडर ग्राउंड पानी के टैंक बनाए गए थे। जिससे पानी की समस्या दूर हो पाई थी। इधर पिछले 10 सालों में शहर की आबादी भी बढ़ी है। इससे अब उनके लिए पेयजल उपलब्ध कराने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।

जल निगम, इटावा के एई डीएस गुप्ता ने बताया कि 65 करोड़ रुपये से वॉटर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे नगर पालिका परिक्षेत्र में जरूरतमंदों तक पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। कहां-कहां पाइप लाइन डाली जानी है, कहां पानी की टंकी की जरूरत है और कहां पर ट्यूबवेल स्थापित कराए जाएंगे, इसके सर्वे का काम पूरा करा लिया गया है। अब सर्वे रिपोर्ट को शासन स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed