फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chit fund company not paying, report on two operators

Auraiya News: भुगतान नहीं कर रही चिटफंड कंपनी, दो संचालकों पर रिपोर्ट

Sat, 01 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company not paying, report on two operators
औरैया। समय अवधि पूरी हो चुकी है। फिर भी चिटफंड कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। इससे खाताधारक परेशान हैं। मामले में दी गई तहरीर के बाद कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दिबियापुर थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गायत्री नगर सत्तेश्वर निवासी गोविंद बाबू शुक्ला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि नवी मुंबई के धनसौनी सेक्टर तीन निवासी समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल ने द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट व थिष्ट कोऑरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा दिल्ली व उत्तराखंड में काम किया जाता है। इसका कार्यालय एनटीपीसी गेट के सामने है। बताया कि उसने व उसके साथियों ने कंपनी में पालिसी के तहत पैसा लगाया था। समय अवधि पूरी हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोगों के रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। वह रुपये की मांग को लेकर कार्यालय और उसके घर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आरोपियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ पहले भी कई राज्यों के थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed