फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children will get Chikki and Gajak till March

Auraiya News: बच्चों को मार्च तक मिलेगी चिक्की और गजक

Sat, 06 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children will get Chikki and Gajak till March
औरैया। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत सर्दी को लेकर बच्चों को अब मार्च माह तक चिक्की और गजक खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए फ्लैक्सी फंड से जनपद के स्कूलों में छात्रों को सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन सामग्री मुहैया होगी। स्कूलों में हर बृहस्पतिवार इसका वितरण होगा।
जिले में 1265 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें एक लाख के करीब बच्चों का पठन-पाठन चल रहा है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए अब अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च के अंत तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। नई व्यवस्था में हर बृहस्पतिवार को छात्रों को मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, चौलाई या बाजरे का लड्डू व भुना चना दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाले नियमित भोजन के अलावा यह अतिरिक्त आहार फ्लैक्सी फंड से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीईओ को मिडडे मील को लेकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed